Safed Balo Ko Kala Kaise Kare : बढ़ती उम्र के साथ बालों का सफेद होना आम बात है। लेकिन आज कल समय से पहले बाल सफेद होने की समस्या सामान्य हो गई। बड़े से लेकर बच्चे खराब लाइफस्टाइल, तनाव, पोषण की कमी और प्रदूषण के चलते बाल सफ़ेद होने की समस्या से जूझ रहे है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग मार्केट में मिलने वाले महंगे और केमिकल प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करते है। लेकिन फिर भी उन्हें फायदा नहीं मिलता। ऐसे में हम आपको सफेद बालों की समस्या को दूर करने के लिए कुछ आसान से उपाय बताने जा रहे है। जिन्हे करने से आपको जल्द ही राहत मिलेगी और बाल सफेद होने की वजह काले और घने हो जाएंगे।
बालों की देखभाल जरूरी
बालों की सही देखभाल भी बेहद जरूरी है। अत्यधिक केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स, बार-बार हेयर कलर का उपयोग और गर्म उपकरणों का अधिक इस्तेमाल बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। बालों को साफ रखने के साथ-साथ हल्के और गुणवत्ता वाले हेयर केयर उत्पादों का उपयोग करना बेहतर माना जाता है।
पर्याप्त नींद
पर्याप्त नींद लेना भी बालों की सेहत के लिए महत्वपूर्ण है। विशेषज्ञों के अनुसार रोजाना 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद शरीर की कोशिकाओं को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करती है, जिससे बालों की गुणवत्ता भी बनी रहती है।
धूम्रपान और शराब
इसके अलावा धूम्रपान और अत्यधिक शराब के सेवन से बचना चाहिए। कई अध्ययनों में पाया गया है कि धूम्रपान बालों के समय से पहले सफेद होने के जोखिम को बढ़ा सकता है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से इस खतरे को कम किया जा सकता है।
चाय का पानी-
हर घर में सुबह के समय लगभग हर कोई चाय का सेवन करना पसंद करते हैं. अगर आप भी अपने सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं तो आपके लिए काली चाय मददगार साबित हो सकती है, क्योंकि इसमें टैनिन होता है, जो बालों को काला करने में मदद कर सकता है. इसके लिए काली चाय को पानी में उबालें और ठंडा होने दें. इस पानी से बालों को धो लें. ऐसा करने से सफेद बालों से छुटकारा मिल सकता है.
आंवला और कोकोनट ऑयल-
आंवला एक ऐसा सुपरफूड है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. अगर आप रोजाना आंवले का सेवन करते हैं तो इससे शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. आंवला में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बालों के रंग को काला करने में मददगार है. सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए आप नारियल तेल आंवला पाउडर को मिलाकर हल्का गुनगुना कर लें भी ठंडा होने के बाद इसे बालों की जड़ों में लगाएं. कुछ घंटे बाद बालों को शैंपू से धो लें. जल्द ही फायदा दिखने लगेगा.
टेंशन कम ले
तनाव भी बालों के सफेद होने का एक मुख्य कारण बन गया है। इसके लिए जरुरी है कि आप टेंशन कम ले और यमित व्यायाम योग, ध्यान करें। इससे आपको जल्द राहत मिलेगी।
संतुलित आहार
स्वस्थ और संतुलित आहार बालों की सेहत के लिए काफी जरूरी है। शरीर में विटामिन बी12, आयरन, कॉपर, जिंक और प्रोटीन की कमी बालों की रंगत को प्रभावित कर सकती है। हरी सब्जियां, फल, दालें, दूध, अंडे और सूखे मेवे जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थ नियमित रूप से खाने से बालों को जरूरी पोषण मिलता है और बाल अंदर से मजदूत बनते है।