रायपुर : Morning Breaking : मुख्यमंत्री साय आज रायगढ़ जिले का दौरा करेंगे। प्रदेश के राजधानी में आयुष्मानकार्ड का महाअभियान की आज से शुरूआत होगी। महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त आज जारी होगी।प्रदेश में कांग्रेस पार्टी आज से धान खरीदी केंद्र चलो अभियान की शुरुआत करेंगे। राजधानी में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा।
खबर विस्तार से.....
सीएम विकास कार्यों की देंगे सौगात :
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। रायगढ़ क्षेत्र के युवाओं को वह एक बड़ी सौगात देंगे। इस कड़ी में आज सुबह 11 बजे रायगढ़ जिले के लिए रवाना होंगे, और यहां पर 135 करोड़ 9 लाख के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इसके साथ भी 12 बजे रायगढ़ में उत्कल ब्राह्मण सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दरअसल सीएम रायगढ़ में बनने जा रहे प्रदेश के सबसे बड़े नालंदा परिसर का दोपहर 1 बजे भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमि पूजन एवं शिलान्यास करेंगे। इस कार्यकम में बाद शाम 4:30 बजे के बाद वह सीएम निवास पहुंचेंगे।
आयुष्मानकार्ड का महाअभियान :
प्रदेश के राजधानी में आयुष्मानकार्ड का महाअभियान चलाया जा रहा है. जिसकी शुरूआत आज यानि 3, दिसम्बर से हुई है जो 5 दिसंबर तक सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। इस कड़ी में जिला प्रशासन ने अपील करते हुए कहा कि, आयुष्मानकार्ड महाअभियान में आएं. और अपने परिवार के सदस्यों का निःशुल्क वय वंदना आयुष्मान कार्ड बनवाएं.
आज जारी होगी महतारी वंदन की दसवीं किस्त:
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायगढ़ से महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त जारी करेंगे। जिसके तहत 70 लाख महिलाओं के मोबाइल में खुशियों का नोटिफिकेशन आएगा। वहीं इस बाद 10वीं किश्त के रूप में 652 करोड़ 4 लाख रूपए की राशि जारी करेंगे। बतादें कि इस योजना के तहत अब तक 6530 करोड़ 70 लाख रुपए की आर्थिक मदद की गई है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री साय आअज रायगढ़ जिले को 135 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे, और 42 करोड़ की लागत से बनने वाली नालंदा परिसर का भूमिपूजन करेंगे।
धान खरीदी केंद्र चलो अभियान की आज से शुरुआत :
प्रदेश में कांग्रेस पार्टी आज से धान खरीदी केंद्र चलो अभियान की शुरुआत करेंगे। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं समेत दीपक बैज आज खरीदी केंद्र जाएंगे, और इस दौरान केंद्र जा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। इसके अलावा उनके साथ कांग्रेस नेता प्रदेश के अलग-अलग खरीदी केंद्रों में जाएंगे। जहां पर खरीदी केंद्रों में हो रही अनियमिताओं को लेकर कांग्रेसी बीजेपी को घेरते नजर आएंगे। इस बीच बस्तर में बैज तो पूर्व CM बघेल रायपुर का जायजा लेंगे। इसके साथ ही पूर्व मंत्री और विधायकों को भी इसकी जिम्मेदारी दी गई है। सभी अपने-अपने क्षेत्र के धान खरीदी केंद्रों में निरीक्षण करेंगे।
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस :
राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर आज राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. उल्लेखनीय हैं कि यहां पर कार्य करने वाले दिव्यांगजनों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही समाज कल्याण व महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाडे़ भी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होगी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा करेंगे। वहीं समारोह में राज्यभर से लगभग पांच हजार दिव्यांगजन शामिल होंगे।