रायपुर: प्रशासनिक कार्यों में तेजी और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने राजस्व विभाग में पदस्थ कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए विभिन्न स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है।
कई श्रेणियों के कर्मचारियों का हुआ ट्रांसफर
जारी आदेश के अनुसार सहायक ग्रेड–2, सहायक ग्रेड–3, स्टेनो टाइपिस्ट और चपरासियों के तबादले किए गए हैं। प्रशासन का मानना है कि इस कदम से कार्यालयीन कार्यों में गतिशीलता आएगी और कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी बनेगी।
रायपुर तहसील कार्यालय से सबसे ज्यादा तबादले
तबादलों में सबसे अधिक प्रभावित रायपुर तहसील कार्यालय रहा है। यहां से कुल 9 लिपिकों को स्थानांतरित किया गया है, जिनमें 7 सहायक ग्रेड–3 और 2 सहायक ग्रेड–2 कर्मचारी शामिल हैं।
