RRB Vacancy 2026: रेलवे में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए ख़ुशख़बरी, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन कल यानि की 14 अगस्त की रात 11.59 तक जारी रहेगी। उम्मीदवार जो इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो आधिकारिक साइट https://rrbbhopal.gov.in/ पर जाकर तुरंत अप्लाई करें। आवेदन में करेक्शन के लिए विंडो 17 से लेकर 26 अगस्त तक खुली रहेगी।
शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यता हासिल किया होना जरूरी है। इसके अलावा अन्य किसी तरह का अनुभव या सर्टिफिकेट नहीं चाहिए।
उम्र: आवेदक की उम्र कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 33 साल तक होनी चाहिए। एज लिमिट 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर काउंट की जाएगी। वहीं ऊपरी उम्र में रिजर्व कैटेगिरी के अभ्यर्थियों को श्रेणीवार छूट भी दी गई है।
फीस
फॉर्म भरने के लिए विचारों को 500 शुल्क का भुगतान करना होगा। महिला/ट्रांसजेंडर/एक्स सर्विसमैन/ एससी/एसटी/ अल्पसंख्यक समुदाय/ईबीसी/PwBD के लिए शुल्क 250 रुपये है। यूपीआई/क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग के जरिए ही पेमेंट स्वीकार किया जाएगा।
RRB Vacancy: कैसे होगा चयन?
कैंडिडेट्स का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के आधार पर होगा. इसके अलावा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट जैसे पैरामीटर भी हैं.
कैसे करें आवेदन
- एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल rrbapply.gov.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको क्रिएट एन अकाउंट पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कर लेना है।
- इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना है।
- अंत में कैटेगरी वाइज निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।