इंदौर : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का इंदौर दौरा आगे बढ़ गया है। राहुल गांधी पहले 12 सितंबर को इंदौर आने वाले थे। लेकिन अब 19 सितंबर को राहुल गांधी मध्य प्रदेश आएंगे और ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होकर छात्रों से सीधा संवाद करेंगे। जिसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।
रीजनल पार्क में होगा आयोजन
इतना ही नहीं कार्यक्रम स्थल को भी बदल दिया गया है। पहले कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम में होना था। लेकिन प्रशासन ने कोर्ट का हवाला देते हुए ने अनुमति नहीं दी। जिसके चलते अब कार्यक्रम इंदौर के रीजनल पार्क में आयोजित किया जाएगा।
‘छात्रों की गूंज’ राजनीतिक सभा नहीं
बता दें कि ‘छात्रों की गूंज’ महज राजनीतिक सभा नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों और युवाओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करने का मंच है। इसमें शिक्षा, युवाओं के अधिकार, रोजगार, अवसर और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा प्रस्तावित है।