Punjab and Sind Bank Apprentice Vacancy: बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए पंजाब एंड सिंध बैंक ने अप्रेंटिस के 635 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 21 मई 2026 से शुरू हो गए है और 6 जून 2026 तक जारी रहेंगे। कैंडिडेट्स जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो फटाफट आधिकारिक वेबसाइट https://punjabandsind.bank.in/ पर जाकर अप्लाई करें। यह भर्ती देश के विभिन शहरों पर की जाएगी। साथ ही उम्मीदवारों को एक वर्ष की ट्रेनिंग भी दी जाएगी.
चयन प्रक्रिया और वेतन
उम्मीदवारों का चयन स्थानीय भाषा परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। साथ ही चयनित कैंडिडेट्स को 12,300 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
आयु सीमा
आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष है। वही विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियम अनुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए यह 100 रुपये रखा गया है।