Shukra Gochar 2025: सुख-सुविधा के दाता शुक्र एक निश्चित समय में ग्रह और राशि परिवर्तन करते है। जिसका प्रभाव देश दुनिया के साथ साथ व्यक्ति के जीवन पर भी बहुत अधिक पड़ता है। इसी कड़ी में 13 जून 2025 को देर रात 9 बजकर 21 मिनट पर शुक्र देव अश्विनी में से निकलकर भरणी नक्षत्र में गोचर करेंगे। वैसे तो ये गोचर सभी राशियों के लिए बेहद खास है। लेकिन ये गोचर तीन राशियों के लिए बिलकुल भी शुभ नहीं है। ऐसे में इन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है।
भरणी नक्षत्र आकाशमंडल के 27 नक्षत्रों में दूसरा नक्षत्र है। इसका संबंध मेष राशि से होता है। इसमें जन्में जातक साहसी, रचनात्मक, कला प्रेमी और महत्वाकांक्षी होते हैं। हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं। आइए जानें 11 दिन बाद होने शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन किन लोगों के जीवन में भूचाल ला सकता है?
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए परेशानियाँ बढ़ने वाली है। शुक्र बड़ा नुकसान भी करवा सकते हैं। कोई करीबी और भरोसेमंद व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है। आँख मूँद कर किसी पर विश्वास करने की गलती न करें। आर्थिक नुकसान हो सकता है। इस दौरान निवेश करने से बचें। पैतृक संपत्ति बेचने की गलती न करें। कोर्ट के मामलों को निपटाने का प्रयास करें। विवादों से बचें। सेहत बिगड़ सकती है। धन अटक सकता है। उधार देने से बचें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को भी इस दौरान उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कर्ज बढ़ सकता है। शत्रु पक्ष अपने लिए टेंशन बढ़ा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें। किसी से बहस करने से बचें। सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। छात्रों के लिए भी यह समय अनुकूल नहीं रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र की यह चाल बिल्कुल भी शुभ नहीं रहेगी। धन, करियर और कारोबार को लेकर चिंता बढ़ सकती है। बिजनेस में नुकसान हो सकता है। सेहत भी बिगड़ सकती है। कोई भी काम हड़बड़ी में न करें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंस सकते हैं।