रिपोर्टर - संजय यादव
लोकेशन - कवर्धा
पीजी कॉलेज के प्राचार्य और अकाउंटेंट पर जनभागीदारी समिति की 30 लाख से अधिक राशि गबन करने का बड़ा आरोप लगा है। ये आरोप अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने ही लगाया है।
आज विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पीजी कॉलेज में जमकर प्रदर्शन किया और जनभागीदारी समिति के लाखों रुपए गबन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने एफआईआर दर्ज करने की मांग की। ABVP के प्रदेश सहमंत्री तुषार चंद्रवंशी ने बताया कि कालेज में समस्याओं के साथ साथ भ्रष्टाचार भी बढ़ गया है। उन्होंने अकाउंटेंट प्रमोद वर्मा पर न केवल 30 लाख रुपए गबन करने का आरोप लगाया बल्कि कालेज में ही आनलाईन सट्टा खेलने का भी आरोप लगाया है।
तुषार चंद्रवंशी, ABVP कार्यकर्ता
बीएस चौहान, प्राचार्य पीजी कॉलेज