Devar Bhabhi Story : राहत इंदौरी ने लिखा है कि...अंदर का जहर चूम लिया... सब धूलकर आ गए... कितने शरीफ लोग थे... सब खुलकर आ गए.... ऐसा ही कुछ यूपी के बागपत में हुआ है। यहां सरीफ दिखने वाली एक कलयुगी भाभी ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसे उसके ही देवर ने क्या देखा कि भाभी को कुछ नहीं सूजा और लगा दी छलांग....
भाभी ने लगा दी छलांग
जी हां उत्तरप्रदेश के बागपत में एक महिला होटल के कमरे मंे किसी अन्य मर्द के साथ रासलीला रचा रही थी... उसी दौरान जैसे ही देवर होटल के कमरे में पहुंचा तो, भाभी सहम गई, भाभी को कुछ समझ नहंी आया और सीधे होटल की छत पर पहुंचक छलांग लगा दी और मौके से फरार हो गई... इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया।
भाभी के अवैध संबंध
खबर की जब पूरी पड़ताल की गई तो पता चला की भाभी का अपने पति से झगड़ा चल रहा था। मामला पुलिस तक भी पहुंच चुका था। महिला की अपने पति कपिल के साथ 6 सालों से रह रही थी। महिला के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी के किसी अन्य युवक से अवैध संबंध है। इसी को लेकर दोनों के बीच झगड़े होते रहे है।
देवर ने किया भाभी का पीछा
एक दिन कपिल के भाई ने देखा की उसकी भाभी किसी के साथ बाइक पर जा रही है तो उसने दोनों का पीछा किया तो देखा की दोनों एक होटल में गए है। फिर क्या पीछे से देवर भी होटल में दाखिल हो गया। जैसे भाभी ने अपने देवर को देखा तो वो चौंक गई, उसे कुछ समझ नहीं आया और उसने होटल की छत से छलांग लगा दी और फरार हो गई। अब महिला के पति ने पुलिस में गुहार लगाते हुए अपनी जान का खतरा बताया है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।