नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया। नबीन का निर्वाचन सोमवार को निर्विरोध हुआ हैं, क्योंकि किसी अन्य ने उनके अलावा इस अध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिल नहीं किया था। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा सहित दूसरे सीनियर नेता मौजूद रहे। वहीं आज मंगलवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपना पदभार ग्रहण करेंगे।
निर्विरोध हुआ निर्वाचन:
इस सन्दर्भ में भाजपा संगठन पर्व के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण के द्वारा जारी किए गए बयान में उन्होंने कहा कि, कुल 37 सेट नामांकन पत्र नितिन नबीन के पक्ष में प्राप्त हुए। केवल एक ही नाम नितिन नबीन का ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित हुआ था। जानकारी के मुताबिक ये निर्वाचन प्रक्रिया 36 प्रदेशों में से 30 प्रदेश अध्यक्षों के निर्वाचन पूरी होने के बाद हुई है. जो इसके न्यूनतम जरुरत के मुताबिक 50 प्रतिशत से ज्यादा है। बता दें कि 45 वर्षीय नबीन बिहार से पांच बार के विधायक रहे हैं, कुल 37 सेट नामांकन पत्र नितिन नबीन के समर्थन में दाखिल किए गए थे ये सभी नामांकन वैध थे। इन नामांकन पत्रों की पहले जांच भी की गई, जिसमें से सभी वैध पाया गया।
बिहार से पांच बार के विधायक रहे:
बता दें कि 45 वर्षीय नबीन बिहार से पांच बार के विधायक रहे हैं, कुल 37 सेट नामांकन पत्र नितिन नबीन के समर्थन में दाखिल किए गए थे ये सभी नामांकन वैध थे। इन नामांकन पत्रों की पहले जांच भी की गई, जिसमें से सभी वैध पाया गया। अब 20 जनवरी को नितिन के नाम का औपचारिक ऐलान किया जाएगा। राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण से मिली जानकारी के मुताबिक 36 में से 30 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव पूरे होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई। जो की 50% जरूरी आंकड़े से ज्यादा है।
अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे शपथ:
पार्टी सूत्रों के मुताबिक आज मंगलवार सुबह 11:30 बजे नितिन नबीन नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर औपचारिक रूप से अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के उपमुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री, संगठन मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। इस मौके पर बड़ी तादाद में भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।