भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MPMKVVCL) ने प्रशासनिक स्तर पर चार डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) के तबादले किए हैं। कंपनी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सभी अधिकारियों को उनके वर्तमान पद से हटाकर नई जिम्मेदारी वाले स्थान पर पदस्थ किया गया है।
बिना देरी किए ज्वाइनिंग के दिए निर्देश
इतना ही नही कंपनी ने संबंधित अधिकारियों को बिना देरी किए ज्वाइनिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। तबादले प्रशासनिक आवश्यकताओं के तहत किए गए हैं।
इन DGM के किये तबादले
- इनायत अली खान DGM MD सेन्ट्रल जोन कार्यालय, भोपाल (वर्तमान में AMR सेल में कार्यरत) को BL सेल O&M सर्कल भोपाल में पदस्थ किया है।
- संदीप कुमार पांडे DGM, BL सेल, O&M सर्कल, भोपाल को BL सेल, O&M सर्कल, गुना पदस्थ किया है ।
- अंकित गुप्ता, DGM AMR सेल, D सेन्ट्रल जोन कार्यालय, भोपाल को BL सेल, O&M सर्कल भोपाल में पदस्थ किया है।
- लक्ष्मी सोनवानी DGM सतर्कता विभाग, सिटी सर्कल ग्वालियर को O&M विभाग मेहगांव, O&M सर्कल भिंड में पदस्थ किया गया है।
