MP Congress Election : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी। कांग्रेस को भाजपा ने ऐसी पछाड़ लगाई की 114 सीटों से कांग्रेस 66 सीटों पर सिमट गई। सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस को प्रदेश के 19 जिलो में हुआ। इन जिलों में कांग्रेस को अंडा ही मिला यानी एक भी सीट नहीं मिली। कांग्रेस ने कभी नहीं सोचा था की इन जिलों में उन्हें बुरी हार का समाना करना पड़ेगा।
मध्यप्रदेश के 19 ऐसे जिले है जो कांग्रेस मुक्त हो गए। इन जिलों की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया। कांग्रेस को पूरी उम्मीद थी की कई जिलों में उन्हें बड़ी लीड मिलेगी, लेकिन कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के सारे दावे धरे के धरे रह गए। कमलनाथ और दिग्विजय का दावा था की वह प्रदेश में 150 सीटों के साथ सरकार बना रहे है, लेकिन दोनों की उम्मीदों पर जनता ने पानी फेर दिया।
जिन 19 जिलों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हुआ उन अधिकांश सीटों पर पीएम मोदी और सीएम आदित्यानाथ योगी ने सभाएं की थी। जिन सीटों पर कांग्रेस अपना खाता नहीं खोल पाई उनमें इंदौर, देवास, शाजापुर, नीमच राजगढ़, सीहोर, विदिशा, बुरहानपुर, खंडवा, नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना, अशोकनगर, कटनी, सिंगरौली, नरसिंहपुर, उमरिया, कटनी जिले शामिल है। इन जिलों में भी कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली।