Morning News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आज विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे। मध्यप्रदेश के सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भोपाल में ह़ा अनोखा रावण दहन। मध्यप्रदेश में जाते जाते बदरा आज जमकर बरसेंगे। भोपाल में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए अधिकारियों ने एक नया रास्ता निकाला है।
CM मोहन यादव का कार्यक्रम:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आज विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसके लिए सुबह 11:00 बजे वह समत्व भवन से सिंगल क्लिक के माध्यम से प्राकृतिक आपदा से हुई फसल क्षति के लिए प्रभावित किसानों को राहत राशि का वितरण करेंगे। इस सन्दर्भ में दोपहर 12:00 बजे वह समीक्षा बैठक करेंगे, जिसके बाद भगवान श्रीराम पथ गमन एवं भगवान श्रीराम राजा लोक ओरछा की प्रगति की समीक्षा करेंगे। फिर शाम 07:00 बजे भोपाल से असम गुवाहाटी के लिए रावण होंगे। जहां पर वह रात्रि में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गुवाहाटी में विश्राम करेंगे।
सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए खुशखबरी:
मध्यप्रदेश के सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश में आज से भावांतर योजना के लिए पंजीयन शुरू होंगे। जिसका न्यूनतम समर्थन मूल्य और बाजार भाव के बीच का अंतर की राशि सरकार देगी, इस भावांतर योजना को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश में सोयाबीन उत्पादक किसानों के हित में प्रारंभ की जा रही है, जिसे प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर प्रशासनिक अमले को दायित्व सौंपे जाएंगे, साथ ही योजना की विशेषताओं और प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने किसानों से फसल विकृत का पंजीयन कराने की अपील की है।
मप्र में अनोखा रावण दहन:
भोपाल में इस बार अनोखा रावण दहन किया गया है। दरअसल रावण दहन में लव जिहाद से जुड़े जिहादियों का पुतला बनाया है, और लव जिहाद ड्रग्स तस्करी के आरोपियों का पुतला जलाया गया है। ये पुतला दहन अशोका गार्डन इलाके में हुआ है,
प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट:
मध्यप्रदेश में जाते जाते बदरा आज जमकर बरसेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने की वजह से आज पानी गिरेगा। इसके साथ ही प्रदेश के 17 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, और अगले 48 घंटे तक यहां पर तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा जबलपुर, सतना, पन्ना, मैहर, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि अक्टूबर के पहले हफ्ते में स्ट्रांग सिस्टम की एक्टिविटी बनी रहेगी।
शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए निकाला नया रास्ता :
राजधानी भोपाल में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए अधिकारियों ने एक नया रास्ता निकाला है। दरअसल उन्होंने शिक्षकों की नियमित उपस्थिति को सुनिश्चित करने के लिए समुदाय का सहारा लिया जाएगा। शिक्षक पढ़ रहे या स्कूल से गायब हैं, इसकी सूचना स्थानीय लोग देंगे। कई शिक्षक हमारे शिक्षक ऐप पर अटेंडेंस लगाने के बाद गायब हो रहे है। वहीं इसे सुधार करने का अधिकारियों ने एक नया तरीका भी अपनाया है। जिससे जानकारी सही मिलने पर संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही हेड मास्टर या प्रचार को भी कारण बताओं नोटिस जारी किया जाएगा। प्रतिदिन पांच स्कूलों में वीडियो कॉल कर अफसर हकीकत जानेंगे, अगले सप्ताह से हर स्कूल पर अधिकारीयों की नजर होगी।