Morning Breaking: मुख्यमंत्री साय रायपुर में आज आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ में आगामी 4 जून को मंत्रिमंडल की 29वीं बैठक होने वाली है। आज NSUI राजधानी रायपुर में अनोखे अंदाज़ में प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस के सह प्रभारी विजय जांगिड़ चार दिवसीय आज वापस दिल्ली जाएंगे। आज रायपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें साढ़े 4 घंटे देरी से चलेगी।
सीएम साय का रायपुर प्रवास:
मुख्यमंत्री साय राजधानी रायपुर में आज आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे। बता दें कि सुशासन तिहार के समापन के अब सीएम सरकारी कार्यों पर फोकस करने वाले हैं। वहीं आज सीएम हॉउस में वह कार्यकर्ताओं से मुलाकात क्र सकते है। इसके अलावा वे आज एक निजी कार्यक्रम में शाम 4:30 बजे भाग लेंगे। जिसके बाद वह वापस 05:45 बजे अपने निवास जाएंगे।
मंत्रिपरिषद की बैठक:
छत्तीसगढ़ में आगामी 4 जून को मंत्रिमंडल की 29वीं बैठक होने वाली है। जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा किया जाएगा। और यह दोपहर 12 बजे मंत्रालय के महानदी भवन में शुरू होगी। बता दें कि इस बैठक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था और नक्सल ऑपरेश को मजबूती देने व खरीफ सीजन की तैयारियों के लिए नई नीति पर चर्चा कि जा सकती है।
अनोखे अंदाज़ में NSUI का प्रदर्शन:
आज NSUI राजधानी रायपुर में अनोखे अंदाज़ में प्रदर्शन करेगी। दरअसल वह आज भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध करेंगे। जिसमें उनका यह आरोप है कि IGKV यानि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के इनक्यूबेशन सेंटर में भ्रष्टाचार हुए हैं। इसी कड़ी में वह आज सोमवारको दोपहर 1:30 बजे NSUI में ‘भ्रष्टाचार की बारात’ निकालने वाले हैं जिसमें ‘भ्रष्टाचारी दुल्हे' को बैंड-बाजे के साथ निकला जाएगा। यह बारात NSUI से शुर होगी जो IGKV तक निकली जाएगी।
विजय जांगिड़ जाएंगे दिल्ली:
छग कांग्रेस के सह प्रभारी विजय जांगिड़ चार दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे के बाद आज वापस दिल्ली जाएंगे। वहीं इससे पहले वह आज आयोजित किए गए स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। जिसके बाद स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से दोपहर 02:55 बजे दिल्ली के लिए उड़न भरेंगे। बता दें कि अपने दौर एके दौरान उन्होंने राजीव भवन में बैठक ली, जहां पर रणनीति पर चर्चा कि है, 2 दिन सभा में और संविधान बचाओ रैली शामिल हुए हैं।
रायपुर से गुजरने वाली ट्रेनें रहेगी रद्द:
आज रायपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें साढ़े 4 घंटे देरी से चलेगी। दरअसल विजयनगरम सेक्शन और रायगड़ा में ट्रैफिक-कम-पावर ब्लॉक लेकर मरम्मत का कम हो रहा है। जिसके चलते गाड़ी संख्या 20830 विशाखापट्टनम-दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चार घंटे लेट चलेगी। वहीं दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 20829 भी 4 घंटे 30 मिनट की देरी से दुर्ग से रवाना होगी। साथ ही विशाखापट्टनम और रायपुर के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 58527 और 58528 (पैसेंजर) को भी रद्द कर किया है।