Morning Breaking: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का दौरा कार्यक्रम करेंगे। बरसात के मौसम का कहर बढ़ता जा रहा है।
अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा:
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा है। इस दौरान वह विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा सहित विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे। आज रात 8:10 बजे गृह मंत्री रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। फिर रात 8:25 बजे से निजी होटल में विश्राम करेंगे। फिर कल सुबह 11:00 बजे रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। इस बीच वह 12:10 बजे जगदलपुर में माता दंतेश्वरी में दर्शन व पूजा करेंगे। जिसके बाद 12:35 बजे सिरहासार भवन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर दशहरा का हिस्सा बनेंगे। दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था BSF और पुलिस प्रशासन की देखरेख में रहेगी।
सीएम आज का दौरा कार्यक्रम:
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का दौरा कार्यक्रम करेंगे। इस कड़ी में वह आज सुबह 11:30 बजे शहीद स्मारक भवन के द्वारा आयोजितPolicy watch India foundation program में शामिल होंगे। जिसके बाद फिर वह राजधानी रायपुर से आरंग के लिए रवाना होंगे। जहां पर वह आरंग में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेला में शामिल होंगे, इसके साथ ही सीएम विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर लौटेंगे और रात 8:00 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। यहां पर वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करेंगे।
छग में भारी बारिश की चेतावनी:
बरसात के मौसम का कहर बढ़ता जा रहा है। वहीं मौसम विभाग ने रायपुर, महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही यहां पर तेज गर्जना और बिजली गिरने की भी संभावना है। बता दें कि, बस्तर और दुर्ग संभाग के सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी हैं, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, सक्ती, सरंगढ़-बिलाईगढ़, मुंगेली और बिलासपुर में भी बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से की अपील, घरों से बाहर निकलने से बचें, और बिजली गिरने से बचने के लिए खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े न हों।