Morning Breaking: CM साय विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आयेंगे अमित शाह, किसानों के पास आज धान बेचने का अंतिम मौका, ‘ज्ञानोदय हब’ का होगा शुभारंभ, रायपुर में जुटेंगे विदेशों में बसे छत्तीसगढ़िया, कांग्रेस की महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आज बीजेपी मुख्यालय में आज लगेगा सहयोग केंद्र.
मुख्यमंत्री साय का दौरा कार्यक्रम:
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग, रायपुर और जगदलपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री साय PWD रेस्ट हाउस मीटिंग हॉल दुर्ग जाएंगे, जिसके लिए दोपहर 02:00 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे. और मीटिंग के बाद 4 बजे वह रायपुर से जगदलपुर जाएंगे. इस दौरान वह "जनजातीय गौरव वाटिका" लोकार्पण कार्यक्रम में कुम्हडाकोट शाम 05:25 शामिल होंगे. इसके साथ ही शाम 05:50 बजे पुनर्वासितों के प्रशिक्षण के समापन पर संवाद और टूलकिट का वितरण करेंगे. फिर सर्किट हाउस जगदलपुर में शासन के विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद कर विभिन्न सामानों का शाम 06:25 को वितरण करेंगे, और आखिर में जगदलपुर के सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे.
अमित शाह आएंगे छत्तीसगढ़:
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे. केंद्रीय गृहमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी किया है, जिसके मुताबिक शाह 7 फरवरी को शाम 04:40 को रायपुर एयरपोर्ट पहुचेंगे. रायपुर एयरपोर्ट से निजी होटल के लिए रवाना होंगे. 8 फरवरी को सुबह 11:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक नक्सलवाद पर हाई लेवल मीटिंग लेंगे, फिर शाम 5:00 बजे से 06:10 मिनट तक शिफ्टिंग द लेंस थीम पर आयोजित राष्ट्रीय कॉनक्लेव में शामिल होंगे. इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह निजी होटल में ही रात्रि विश्राम करेंगे, और 9 फरवरी को बस्तर पंडूम के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे. सुबह 11:00 बजे विशेष विमान से रायपुर से दंतेश्वरी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. दंतेश्वरी एयरपोर्ट से बाय रोड शाह बस्तर पंडूम कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे, जहां पर वह आयोजित किए गए कार्यक्रम में दोपहर 12:05 से शाम 04:00 बजे तक शामिल होंगे. इसके कार्यक्रम के बाद शाम 04:20 को जगदलपुर से वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे.
धान खरीदी का आखिरी दिन आज:
प्रदेश के धान खरीदी का आखिरी दिन आज है, सरकार ने दो दिन धान खरीदी का निर्णलिया था. जिसके मुताबिक किसानों के पास आज अपना धान बेचने का अंतिम मौका हैं. ये टोकन धारी किसान आज अंतिम दिन धान बेच सकेंगे. बता दें कि 28, 29, 30 जनवरी को टोकन कटाने वाले किसान ही आज धान बेच सकेंगे.
राजधानी रायपुर में ‘ज्ञानोदय हब’ का होगा शुभारंभ:
छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में ‘ज्ञानोदय हब’ का शुभारंभ होगा, सीएम विष्णु देव साय ज्ञानोदय हब का उद्घाटन करेंगे. ये अत्याधुनिक ज्ञानोदय हब सड्डू में बनकर तैयार हुआ हैं. यहां पर अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी और कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा. जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म मिलेगा. इसके साथ ही कालीबाड़ी और पेंशनबाड़ा में नए चार-चार मंजिला हॉस्टल बनेंगे, सड्डू और डूंडा में 5 हॉस्टल भवन बनकर तैयार हो गया है. यहां पर लगभग 1000 छात्रों के रहने की सुविधा विकसित होगी. इसके साथ ही पुराने छात्रावासों के स्थान पर आधुनिक हॉस्टल बनाने के भी निर्देश दिए गए हैं.
राज्य ग्रामीण और विकास प्राधिकरण की आज बैठक:
छग राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण की आज बैठक आयोजित की गई है. सीएम साय बतौर अध्यक्ष इस बैठक में शामिल होंगे. इसके साथ ही प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और विधायक ललित चंद्राकर शामिल होंगे. इसके अलावा केबिनेट मंत्री, सांसद, नेता प्रतिपक्ष, 36 विधायक, समस्त जिला पंचायत अध्यक्ष और राज्यशासन के सचिव सहित 17 कलेक्टर शामिल होंगे.
कांग्रेस की महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आज:
कांग्रेस की आज महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता होगी, ये PC कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू करेंगे, जो दोपहर एक बजे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में होगी. इस दौरान धान खरीदी समेत अनेक विषयों को संबोधित किया जाएगा.
बीजेपी का सहयोग केंद्र:
बीजेपी मुख्यालय में आज सहयोग केंद्र लगेगा, मंत्री दयाल दास बघेल सहयोग केंद्र में मौजूद रहेंगे. इस बीच मंत्री जनता और कार्यकर्ताओं की समस्या सुनेंगे.
मौसम में होगा हल्का बदलाव:
छत्तीसगढ़ में फरवरी की शुरुआत के साथ मौसम में हल्का बदलाव हुआ है. आने वाले 48 घंटों में ठंड का असर बढ़ सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है, और प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा.