Morning Breaking: रायपुर कला केंद्र में तीन चरणों में होगा कैंप का आयोजन, दिल्ली दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णु देव साय, बीजेपी स्थापना दिवस पर गांव चलो अभियान की शुरुआत, 8 अप्रैल को छत्तीसगढ़ कांग्रेस करेगी बड़ी बैठक.
रायपुर कला केंद्र में “समर कैंप 2026” का आयोजन
रायपुर कला केंद्र में 15 अप्रैल से 30 मई तक तीन चरणों में “समर कैंप का आयोजन होगा। जहां पर संगीत, डांस, पेंटिंग, योग, शतरंज और स्पोकन इंग्लिश की ट्रेनिंग दी जाएगी। ये क्लासेस सुबह 7:30 से 9:30 बजे तक चलेंगी, जिसके लिए पंजीयन शुल्क 110 रुपए, प्रशिक्षण शुल्क 500 रुपए तय किया गया है।
सीएम विष्णु देव साय का दिल्ली दौरा
सीएम विष्णु देव साय का आज दिल्ली दौरा है. इस बीच वह पीएम नरेंद्र मोदी से अहम मुलाकात करेंगे. वहीं गृहमंत्री अमित शाह से भी संभव रणनीतिक चर्चा करेंगे, और बस्तर के विकास का रोडमैप केंद्र से साझा करेंगे. इसके अलावा “पोस्ट-माओवादी” दौर पर फोकस कर नई रणनीति तैयार की जायेगी।
बीजेपी स्थापना दिवस पर कार्यक्रम
प्रदेश में ०७ से 12 अप्रैल तक बीजेपी स्थापना दिवस पर विशेष सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। जिसके तहत आज से गांव/बस्ती चलो अभियान की शुरुआत होगी, इस गांवों में जाकर कार्यकर्ता जनसंपर्क करेंगे, इस जिला सम्मेलन का आयोजन 8-9 अप्रैल को होगा। विकास यात्रा और चुनावी सफलताओं पर चर्चा और रणनीति पर मंथन किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस बड़ी बैठक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस 8 अप्रैल को बड़ी बैठक करने वाली है. जहां पर जिला से लेकर बूथ लेवल कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग होगी. कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में ये बैठक दोपहर 12 बजे की जाएगी, पीसीसी चीफ दीपक बैज बैठक का नेतृत्व करेंगे, और इस दौरान स्थानीय मुद्दों पर जोर देने की रणनीति बनेगी, इसके अलावा राज्य सरकार के खिलाफ बड़े प्रदर्शन की भी रणनीति बना सकती है।