IAS Transfer in MP : राज्य शासन ने आधी रात के बाद 26 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। इसमें अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, आयुक्त स्तर के अधिकारी शामिल हैं। नए मुख्य सचिव अनुराग जैन के आने के बाद यह पहली बड़ी प्रशासनिक सर्जरी मानी जा रही है। मुख्य सचिव जैन के आने के बाद काम काज में कसावट के लिए कम से कम महीने भर बाद ही कुछ होने की संभावना जताई जा रही थी और ठीक उसी तरह हुआ भी वही। मुख्य सचिव जैन ने पिछले महीने 4 अक्टूबर को पद संभाला था, इसके एक महीने 6 दिन बाद यह प्रशासनिक सर्जरी कर दी गई। अभी कुछ और अफसरों के तबादले किए जाने हैं।
कलेक्टर व संभाग आयुक्त स्तर के अधिकारियों के तबादले भी अगले कुछ ही दिनों में कर दिए जाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग कार्मिक से जारी आदेश के अनुसार मनु श्रीवास्तव को अपर मुख्य सचिव नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा आयुक्त नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह नगरीय विकास एवं आवास विभाग के नीरज मंडलोई को अब अपर मुख्य सचिव ऊर्जा तथा एमडी मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड जबलपुर अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। संजय कुमार शुक्ला को प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास विभाग, प्रमुख सचिव योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी, प्रमुख सचिव विमानन तथा आयुक्त गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल भोपाल अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
मनीष को सड़क परिवहन निगम व ट्रांसपोर्ट का जिम्मा
मनीष सिंह को अपर सचिव परिवहन तथा प्रबंध संचालक राज्य सड़क परिवहन निगम तथा सीईओ इंटर स्टेड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी भोपाल बनाया गया है। मनीष िसंह को कुछ िदन पहले हाउिसंग बोर्ड के एमडी की िजम्मेदारी दी गई थी। एनएचएम की मिशन संचालक प्रियंका दास को हटा दिया गया। उन्हें अपर सचिव एमएसएमई बनाया गया है। वह मंत्रालय में पदस्थ रहेंगी। श्रीमती प्रीति मैथिल को अपर सचिव उद्यानकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग तथा संचालक उद्यानिकी बनाया गया है।
शुक्ला को आयुक्त आदिवासी विभाग
राज्य शासन ने शहडोल संभाग के आयुक्त श्रीमन शुक्ला को आयुक्त आदिवासी विकास मध्य प्रदेश बनाया है। जबकि मदन विभीषण नागरगोजे को आयुक्त हस्तशिल्प एवं हाथकरघा, प्रबंध संचालक हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम अतिरिक्त प्रभाव दिया गया है। श्रीमती सुरभि गुप्ता को आयुक्त शहडोल संभाग बनाया गया है। प्रबंध संचालक राज्य कृषि उद्योग विकास निगम दिलीप कुमार को आयुक्त उद्योग तथा प्रबंध संचालक लघु उद्योग निगम अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
इन अफसरों को ये जिम्मेदारी
अनुराग चौधरी को अपर सचिव पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, मोहित बुंदस को आयुक्त रेशम तथा अपर सचिव वन विभाग, मनोज पुष्प को आयुक्त सह पंजीयक सहकारी संस्थाएं बनाया गया है। गौतम सिंह को अपर सचिव राजस्व विभाग, गिरीश शर्मा को परियोजना संचालक स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट, अपर सचिव तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास एवं रोजगार विभाग, तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड तथा संचालक रोजगार बनाया गया है। पंकज जैन को प्रबंध संचालक भवन विकास निगम तथा सदस्य सचिव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सुश्री निधि निवेदिता को प्रबंध संचालक मत्स्य महासंघ तथा उप सचिव मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विभाग, कुमार पुरुषोत्तम को प्रबंध संचालक कृषि विपणन बोर्ड सह आयुक्त मंडी बोर्ड बनाया गया है। श्रीमती उमा महेश्वरी आर को आयुक्त सहसंचालक भारतीय चिकित्सा पद्धति, होम्योपैथिक तथा कार्यपालन संचालक पर्यावरण नियोजन व समन्वय संगठन (एप्को) अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सलोनी सिडाना को मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन तथा प्रबंध पब्लिक हेल्थ सर्विस कॉरपोरेशन लिमिटेड, तथा श्रीमती सूची स्मिता सक्सेना को उपसचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग तथा संचालक राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी बनाया गया है। इसी तरह कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
उमराव को बड़ी जवाबदारी
प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव को राज्य शासन ने बड़ी जवाबदारी दी है। इससे पहले तत्कालीन मुख्य सचिव वीरा राणा ने आपसी असहमति की वजह से उन्हें हटाकर ग्वालियर राजस्व मंडल में पदस्थ किया था। हालांकि बाद में वस्तु स्थिति पता चलते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें वापस मंत्रालय में पदस्थ किया और उन्हें श्रम विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया था। किंतु अब प्रमुख सचिव खनिज साधन, प्रमुख सचिव श्रम विभाग, प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश शासन पशुपालन एवं डेयरी विकास, तथा प्रबंध संचालक खनिज विकास, संचालक प्रशासन एवं खनीकर्म, संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म भोपाल अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जबकि राघवेंद्र कुमार सिंह को प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग, प्रमुख सचिव सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, तथा प्रमुख सचिव आनंद विभाग अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह प्रमुख सचिव गुलशन बामरा को प्रमुख सचिव जनजाति कार्य विभाग दिया गया है। यह विभाग डॉ, ई, रमेश कुमार से वापस लिया गया है। अब रमेश कुमार को अनुसूचित जाति कल्याण का प्रमुख सचिव बनाया गया है। डॉ नवनीत कोठारी को सचिव पर्यावरण विभाग एवं पर्यावरण आयुक्त तथा महानिदेशक एपको अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।