रायपुर: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में नॉन-इंटरलॉकिंग और सिग्नलिंग कार्य के चलते 11 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक कई ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इस दौरान लोकल यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
10 यात्री ट्रेनें पूरी तरह रद्द
रेलवे प्रशासन के अनुसार इस अवधि में लगभग 10 यात्री ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। इनमें प्रमुख रूप से बिलासपुर-रायगढ़ MEMU, गेवरा रोड-रायपुर MEMU, कोरबा- रायपुर पैसेंजर शामिल हैं, ये ट्रेनें रोजाना बड़ी संख्या में यात्रियों को सेवा देती हैं, ऐसे में इनके रद्द होने से दैनिक यात्रा करने वालों पर सीधा असर पड़ेगा।
तारीख के अनुसार ट्रेनों पर असर
रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक अलग-अलग ट्रेनों का संचालन अलग तारीखों में प्रभावित रहेगा। बिलासपुर–कोरबा MEMU: 16 से 27 अप्रैल तक बंद रहेगा, बिलासपुर–रायगढ़ MEMU: 15 से 26 अप्रैल तक रद्द रहेगी। रायपुर- गेवरा रोड पैसेंजर, रायपुर-कोरबा पैसेंजर, बिलासपुर-गेवरा रोड पैसेंजर इन ट्रेनों के बंद रहने से इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
रूट और टाइमिंग में बदलाव
कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द नहीं किया गया है, लेकिन उनके रूट और संचालन में बदलाव गोंदिया–झारसुगुड़ा पैसेंजर किया गया है, 16 से 27 अप्रैल तक केवल बिलासपुर तक ही चलेगी। झारसुगुड़ा से बिलासपुर के बीच वापसी सेवा रद्द रहेगी।
यात्रियों के लिए सलाह
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें। वैकल्पिक परिवहन की व्यवस्था पहले से कर लेना बेहतर रहेगा, खासकर दैनिक यात्रियों के लिए। बिलासपुर–झारसुगुड़ा रेल सेक्शन में हो रहे तकनीकी कार्य से छत्तीसगढ़ की लोकल रेल व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ेगा। 27 अप्रैल तक यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी और प्लानिंग के साथ यात्रा करनी होगी।