महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों में कार्यरत बाल विकास परियोजना अधिकारियों (CDPO) को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से नई जगहों पर तैनात किया गया है। यह बदलाव आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।