सतना। 9 दिन तक चलने जा चलने वाला मैहर में नवरात्रि मेला मंगलवार से शुरू हो जाएगा। यहां पर लोगों की संख्या में श्रद्धालु मां शारदा देवी के दर्शन करने पहुंचेंगे। इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मंगलवार को मां शारदा देवी के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री प्रातः जबलपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए 10:30 बजे मैहर पहुंचेंगे और मां शारदा के दर्शन करेंगे। वे यहां पर कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री बालाघाट के लिए रवाना हो जाएंगे। आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
एक हजार पुलिसकर्मी तैनात
सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से लगभग 1000 सुरक्षा करनी तैनात किए गए हैं। 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे पूरे मेला की निगरानी की जाएगी। वहीं गुमशुदा तलाश के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। दर्शनार्थी मंदिर प्रांगण, पुलिस चौकी, रोपवे परिसर और कंट्रोल रूम में जाकर अपने बिछड़े परिजनों की उद्घोषणा करा सकेंगे। बताया जाता है कि खुफिया विभाग के अधिकारी भी मैहर पर कड़ी नजर रखेंगे।
15 जोड़ी ट्रेनों का स्टॉपेज
मैहर में आने वाले दर्शनार्थियों के लिये मैहर स्टेशन से गुजरने वाली 15 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी स्टापेज दिया गया है। स्टेशन में भी सुरक्षा के भुगतान इंतजाम किए गएहैं। आने जाने वाले यात्रियों पर नजर रखी जा रही है। सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
भक्तों की आस्था का केंद्र है मां शारदा का मंदिर
मां शारदा का स्थान इन दिनों आसपास तथा अन्य राज्यों के भक्तों के लिये प्रमुख आस्था का केन्द्र रहता है। वैसे तो यहां वर्ष भर भक्तों का तांता लगा रहता है। लेकिन साल की दोनों नवरात्रियों में विशेष रूप से यहां भक्तों का सैलाब उमड़ता है। मैहर मेला में भक्तों की आने वाली भीड़ के मद्देनजर मैहर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। मैहर मेला में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।