अगर आप भी ग्रेजुएट है तो ये खबर आपके लिए है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक जिला अभियोजन अधिकारी (Assistant District Prosecution Officer- ADPO) के 107 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 24 जुलाई 2026 तक जारी रहेंगे। कैंडिडेट्स जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जो लॉ ग्रेजुएट किसी कारण से आवेदन नहीं कर सके थे, उनके पास एक बार फिर आवेदन करने का मौका है.
बता दें कि ADPO के पदों पर दोबारा भर्ती निकाली गई है। जिन उम्मीदवारों ने मार्च 2026 में जारी मूल विज्ञापन के तहत पहले ही आवेदन कर दिया था, उन्हें दोबारा फॉर्म भरने या फीस देने की कोई आवश्यकता नहीं है। हालांकि, ऐसे उम्मीदवार अपने पुराने आवेदन पत्र में किसी भी तरह का सुधार या त्रुटि संशोधन 25 जुलाई से 31 जुलाई 2026 के बीच ऑनलाइन कर सकते हैं।
योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ (LLB) की डिग्री होना अनिवार्य है। मध्य प्रदेश के रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना आवश्यक है।
चयन प्रक्रिया: मुख्य रूप से दो चरणों में होगी, जिसमें सबसे पहले 18 अक्टूबर 2026 को लिखित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी और इसके बाद सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
एससी, एसटी, ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये है. सामान्य वर्ग और मध्य प्रदेश के बाहर के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है.
वेतन: चयनित उम्मीदवार को 9,300 रुपये से 34,800 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन मिलेगा। अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी नियमानुसार दिया जाएगा।
एज लिमिट
न्यूनतम आयु 21 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु का निर्धारण 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर किया जाएगा. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और अन्य आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन या रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
- मोबाइल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
- अब आवेदन फॉर्म में शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी भरें.
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट या पीडीएफ अपने पास रख लें.