Jennifer Winget wedding news: टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट 41 साल की उम्र में दोबारा शादी करने जा रही है। उनकी शादी 16 जुलाई यानि आज सिंगापुर बेस्ड बिजनेसमैन विलियम इश्माएल से होने जा रही है। दोनों लव बर्ड्स लम्बे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जो अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे है।
कार्लियो का डिजाइनर गाउन पहनेगी एक्ट्रेस
सूत्रों के मुताबिक शादी यूके में होगी। जिसमे परिवार के करीबी रिश्तेदार और खास दोस्त ही शामिल होंगे। रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया कि अपने वेडिंग डे पर जेनिफर डिजाइनर कार्लियो का डिजाइन किया हुआ व्हाइट कलर का गाउन पहनने वाली है। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस ने अपने शादी को लेकर कोई भी ऑफिसियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है।
करण सिंह ग्रोवर से हुई थी पहली शादी
बता दें कि एक्ट्रेस की यह दूसरी शादी है। पहली शादी एक्ट्रेस ने करण सिंह ग्रोवर से साल 2012 में की थी और दो साल के बाद 2014 में दोनों का तलाक हो गया। करण सिंह ग्रोवर कई साल पहले बिपाशा बसु से शादी रचा घर बसा चुके हैं. वो एक बेटी के पिता भी हैं।
जेनिफर 58 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन
एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट कुल 45 से 58 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं. ऐसा भी बताया जाता है कि एक्ट्रेस 15 से ज्यादा ब्रांड्स की एम्बेसडर हैं. ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए हसीना साल भर में करोड़ों रुपये की कमाई कर लेती हैं.
जानें कौन है विलियम
विलियम सिंगापुर में रहते हैं और अभी MHC डिजिटल ग्रुप में बिजनेस डेवलपमेंट और ट्रेडिंग के डायरेक्टर के तौर पर काम करते हैं. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, वह अक्टूबर 2022 से कंपनी के साथ हैं.