MP Police Recruitment: मध्य प्रदेश पुलिस ने कांस्टेबल (बैंड) के 679 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 5 अप्रैल 2026 से शुरू हो गए और 19 अप्रैल तक जारी रहेंगे। कैंडिडेट्स जो इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो फटाफट आधिकारिक साइट mponline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। यह भर्ती सिर्फ पुरुष उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर विजिट करे।
कौन कर सकता है आवेदन?
योग्यता की बात करें तो सामान्य (UR), OBC और SC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 पास होना जरूरी है. ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 8वीं पास होना जरूरी है. नौकरी के लिए स्किल टेस्ट और बैंड बजाने का टेस्ट लिया जाएगा. इसके अलावा इंटरव्यू भी होगा.
पदों का विवरण
इस भर्ती के तहत कुल 679 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें सामान्य वर्ग के लिए 184 पद, OBC के लिए 183 पद, SC के लिए 108 पद, ST के लिए 136 पद और EWS वर्ग के लिए 68 पद निर्धारित किए गए हैं.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन स्किल टेस्ट और बैंड प्लेइंग टेस्ट लिया जाएगा. इसके बाद इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों को फिजिकल मेजरमेंट, मेडिकल परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से गुजरना होगा.
आयुसीमा
उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 साल होनी चाहिए. सामान्य वर्ग (General) के लिए अधिकतम उम्र 33 साल और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों लिए अधिकतम उम्र 38 साल तय की गई है.
वेतन कितना होगा?
चयनित उम्मीदवारों को 19,500 रुपये से 62,000 रुपये प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा
कितनी है आवेदन की फीस?
- अनारक्षित (General): ₹500
- SC, ST, OBC और EWS: ₹250
- सभी उम्मीदवारों को ₹150 + GST पोर्टल फीस के रूप में अलग से देना होगा