Dhar Police: धार जिले के बदनावर के अणु नगर से बीती रात क्राइम ब्रांच की टीम ने भाजपा के पूर्व महामंत्री शांतिलाल सिरवी के घर दबीस देकर मकान पर से चार लोगों को आईपीएल का सट्टा करते हुए पकड़ा है। जिसमें भाजपा के पूर्व महामंत्री व पार्षद पति शांतिलाल पिता नानुराम सिर्वी निवासी अणुनगर बदनावर पूर्व पार्षद विनय पिता छगनलाल जाट निवासी सुभाष मार्ग बदनावर शांनु उर्फ आदित्य राजेश डागरा जाति माहेश्वरी निवासी भोज मार्ग बदनावर अभिषेक पिता गोपाल गोयल जाति अग्रवाल निवासी वीरमणी कॉलोनी बदनावर जिनके पास से सट्टे में उपयुक्त सट्टा उपकरण व एक लेपटाप व ,6 मोबाइल के साथ सट्टे का लाखों का हिसाब मिला है।
पूर्व भाजपा महामंत्री व पूर्व पार्षद विनय ठाकुर पर कई संगिन अपराधिक प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज है। बदनावर पुलिस में चारों के खिलाफ जुआ एक्ट में प्रकरण दर्ज कर सोमवार को तहसील न्यायालय में पेश किया गया जहां से चारों आरोपियों को तहसील न्यायालय से जमानत मिल गई है। वहीं बता दें कि बदनावर में भाजपा समर्थित प्रतिष्ठित लोगों के फार्म हाउस पर सट्टे व जुएं की टेबल संचालित की जा रही है।बता दें की इस धंधे को संचालित करने वाले लोग सप्ताहिक रुप से टेबल को संचालित करते हैं।ओर एक सप्ताह में जगह बदल देते हैं।ताकी पुलिस इन तक नहीं पहुंच सके।