Love Jihad in Bhopal: राजधानी भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र से लव जिहाद का मामला सामने आया है। गुरूवार को हिंदू संगठनों ने एक होटल से मुस्लिम युवक और हिंदू युवती को पकड़ा है। युवक की पहचान जिम ट्रेनर के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक युवक ने होटल में मजर से बंटी नाम बताकर कमरा बुक कराया था। यही नहीं, उसने युवती से जिम में भी नाम बदलकर दोस्ती की थी। जब हिंदू संगठनों को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर युवक की जमकर धुलाई कर दी और पुलिस को सूचना दी। हंगामे के बीच पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले गई। वहीं हिंदू संगठनों ने थाने पर भी जमकर हंगामा किया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और युवती से भी पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है कि बजरंग दल के कार्यकर्ता युवक को मारते हुए थाने तक ले गए थे। जिस युवक को पकड़ा है उसकी दो बार शादी हो चुकी है। पकड़ा गया युवक एक जिम में ट्रेनर है। युवक फिलहाल पुलिस की हिरासत में है। वही पुलिस का कहना है कि युवती के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बजरंग दल का कानून हाथ में लेना गलत है। पकड़ाए युवक का नाम मजहर है। साथ ही पुलिस का कहना है कि लव जिहाद जैसी कोई बात जांच में नहीं आई है।