युवाओं के लिए रेलवे ने 1500 से अधिक पदों पर बंपर भर्तियां निकाली है। जिसके लिए आवेदन 26 अगस्त 2026 शाम 5 बजे से शुरु होंगे और 15 सितंबर 2026 तक जारी रहेंगे। उम्मीदवार जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो आधिकारिक वेबसाइट ecor.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। इस भर्ती प्रक्रिया की जिम्मेदारी रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (RRC), भुवनेश्वर को दी गई है।