छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (CSPTCL) ने बड़े पैमाने पर तबादला और पदोन्नति आदेश जारी किए हैं। कंपनी द्वारा जारी आदेश में विभिन्न स्तरों के अभियंताओं को उनके योग्यता और वरिष्ठता के आधार पर उच्च पदों पर प्रमोशन दिया गया है, साथ ही कई अधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं।
प्रमोशन और पदोन्नति की सूची:
7 सहायक अभियंताओं को कार्यपालन अभियंता बनाया गया है।
6 कार्यपालन अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता के पद पर पदोन्नत किया गया है।
2 अधीक्षण अभियंताओं को अतिरिक्त मुख्य अभियंता पद पर प्रमोशन दिया गया है।
2 अतिरिक्त मुख्य अभियंताओं को मुख्य अभियंता बनाया गया है।
2 मुख्य अभियंताओं को कार्यपालन निदेशक (Executive Director) पद पर पदोन्नत किया गया है।
2 ईडी (Executive Director) का तबादला भी किया गया है।
इसके अलावा 4 अधीक्षण अभियंता (SE) और 2 मुख्य अभियंताओं को क्रमोन्नत वेतनमान भी प्रदान किया गया है।
तबादला आदेश की प्रमुख बातें:
महासमुंद सर्किल में अधीक्षण अभियंता लाइन के रिक्त पद पर वीबीएस कंवर (जो पूर्व में महासमुंद सर्किल में पदस्थ थे) को बिलासपुर भेजा गया है।
उनकी जगह ईडी विजिलेंस कार्यालय में पदस्थ वायके मनहर को महासमुंद सर्किल का नया अधीक्षण अभियंता नियुक्त किया गया है।
साथ ही 2 अतिरिक्त मुख्य अभियंताओं का तबादला अन्य स्थानों पर किया गया है।
