खजुराहो। मध्य प्रदेश शासन और पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार खजुराहो में "सेफ क्लिक 2.0" साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज खजुराहो के स्कूलों, बस स्टैंड और प्रमुख पार्कों के पास विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
डिजिटल सुरक्षा से जुड़े पहलुओं से जागरूक किया
कार्यक्रम में खजुराहो थाना प्रभारीनन्द किशोर सोलंकी ने छात्र-छात्राओं और नागरिकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, ओटीपी शेयरिंग के खतरों और सोशल मीडिया सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
हेल्पलाइन नंबर जारी
साथ ही अधिकारियों ने आमजन, विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित स्टाफ और विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई और साइबर फ्रॉड का शिकार होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।
सतर्कता अपनाकर ही साइबर अपराधों से बचा जा सकता है
मध्यप्रदेश पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि या साइबर अपराध की जानकारी तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा आधिकारिक पोर्टल पर दें और सुरक्षित डिजिटल समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। सतर्कता अपनाकर ही साइबर अपराधों से बचा जा सकता है।