BSNL JTO Recruitment 2026: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) में जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) के पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 3 जुलाई 2026 तक जारी रहेंगे। इच्छुक और योग उम्मीदवार जो इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो ऑफिशियल वेबसाइट bsnl.co.in पर जाकर तुरंत अप्लाई करें। भर्ती 100 पदों पर की जाएगी। जिसके लिए आवेदन 4 जून 2026 से शुरू हो गए है।
योग्यता
उम्मीदवार के पास B.E./B.Tech या समकक्ष इंजीनियरिंग डिग्री होना जरूरी है. टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, आईटी और इलेक्ट्रिकल शाखा के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
आयु सीमा
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन CBT के आधार पर किया जाएगा.परीक्षा में इंजीनियरिंग विषयों के साथ जनरल एबिलिटी और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे.परीक्षा में कुल 120 प्रश्न होंगे और पेपर 480 अंकों का होगा.
वेतन
चयनित उम्मीदवारों को 16,400 रुपये से 40,500 रुपये तक वेतन दिया जाएगा. इसके साथ अन्य सरकारी भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा.
आवेदन शुल्क
BSNL भर्ती में अप्लाई कैसे करें?
=सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.externalexam.bsnl.co.in पर जाएं।
= अब अपने मोबाइल नंबर और ईमेल के जरिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें। वेरिफिकेशन के लिए दोनों पर ओटीपी आएगा।
= इसके बाद लॉगइन करके फॉर्म भरने के प्रोसेस में आगे बढ़ें।
= अपना नाम, माता-पिता का नाम, उम्र, श्रेणी, 10वीं 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन सभी की जानकारी दें।
= इसके बाद सर्कल चुनें। 21 सर्किलों में से अपनी पसंद के मुताबिक प्रेफरेंस भरें।
= अब पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हस्ताक्षर 20kb से 50 kb के फॉर्मेट में डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। इसके अलावा 10वीं की मार्कशीट, डिग्री, आरक्षण सर्टिफिकेट, आदि भी अपलोड करने होंगे।
= पूरा फॉर्म सही तरीके से भरने के बाद अपनी कैटिगिरी के मुताबिक एप्लिकेशन भरें और आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।