भेरूंदा :मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के भेरूंदा में कल 200 जोड़ों ने सामूहिक विवाह कर अपने शादी शुदा जीवन की शुरुआत की। शादी का आयोजन भेरूंदा विकासखंड के दशहरा मैदान स्थित सांदीपनी विद्यालय परिसर में किया गया था। जिसमे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उनके पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान और बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव सहित जिले के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थिति रहें और वर वधु को आशीर्वाद दिया।
79 जोड़ों का विवाह और 21 जोड़ों का हुआ निकाह
अक्षय तृतीया के अवसर पर हुए इस सामूहिक विवाह में 179 जोड़ों का विवाह एवं 21 जोड़ों का निकाह धूमधाम के साथ किया गया। जिसकी तस्वीर सोशल में जमकर वायरल हो रही है। इसके साथ ही नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद के साथ 49 हजार की राशि का चेक भी दिया गया। ताकि वो अपने जीवन की शुरुआत कर सके।
झगड़ा होने पर कभी कभी हार भी मान लेनी चाहिए
इतना ही नहीं इस खास अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने मंच से गरीब बहनों की शादी करवाने की घोषण की। जिसका पूरा खर्चा कार्तिकेय खुद उठाएंगे। कार्तिकेय सिंह ने इस खास मौके पर दाम्पत्य सूत्र में बंधे जोड़ो को अपने विवाह के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि जब भी झगड़ा हो तो हार भी मानना चाहिए इससे प्रेम बढ़ता है।