Akshaya Tritiya 2025 : हर साल अक्षय तृतीया का पर्व वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 30 अप्रैल 2025 को मनाया जाएगा। जो की वैसे तो तीन राशियों के लिए बेहद खास है, लेकिन एक चीज़ ऐसी है जिसे सिर्फ घर ले आने से अपनी सारी परेशानियां दूर हो जायगी। साथ ही मां लक्ष्मी की अपार कृपा बरसेगी और घर में कभी पैसों की कमी नहीं होगी।
शास्त्रों के अनुसार अक्षय तृतीया पर सोना, चांदी और नई धातु खरीदना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। लेकिन इसके साथ ही अगर आप इस खास दिन पर नमक खरीते है, तो आपके जीवन से आर्थिक संकट दूर हो जाएगी। साथ ही घर में सुख और समृद्धि आगमन होगी। बता दें कि इस दिन इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इसके अलावा, धन के देवता कुबेर भी पूजे जाते हैं।
नमक का महत्व
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, अक्षय तृतीया पर नमक खरीदने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। यह केवल खाने की चीज नहीं है, बल्कि ज्योतिष के अनुसार यह काफी ज्यादा महत्वपूर्ण भी है। इसे समृद्धि और संपन्नता का प्रतीक माना जाता है।
करें ये उपाय
- अक्षय तृतीया पर नमक खरीदने से घर में कभी भी धन दौलत की कोई कमी नहीं होती। माता लक्ष्मी हमेशा अपने जातक से खुश रहती हैं और उन पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखती हैं।
- इस दिन नमक खरीदने से घर में या इसके आसपास मौजूद सारी नकारात्मक ऊर्जाएं दूर हो जाती है। बस केवल आपको नमक खरीद कर घर के चारों ओर इस रख देना है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
- अक्षय तृतीया पर नमक खरीदने से परिवार के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। लोग हमेशा हेल्दी रहते हैं। यह बीमारियों को दूर करने का उपाय भी माना गया है।
- इस दिन नमक दान करना चाहिए, जिससे जीवन में चल रही तमाम परेशानियां दूर होंगी। हिंदू धर्म में दान पुण्य को वैसे भी विशेष माना जाता है। यह हमेशा आपके लिए फलदाई ही होगा।