रायपुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सात जुलाई को छत्तीसगढ़ आएंगे। इस बीच वह विशेष विमान से अंबिकापुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। फिर यहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा मैनपाट जाएंगे। जानकारी के मुताबिक 7 से 9 जुलाई को मैनपाट में होने वाले प्रदेश के भाजपा विधायक और सांसदों के प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन करेंगे। इस प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने वाले प्रदेश से ज्यादातर मंत्री, विधायक और सांसद रविवार की रात तक पहुंच जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 7 जुलाई को मैनपाट पहुंचेंगे।
इन नेताओं के होंगे सत्र:
तीन दिनों के प्रशिक्षण वर्ग के लिए एक दर्जन यानी 12 सत्र तय किए गए हैं। हर सत्र के लिए अलग-अलग वक्त्ता होंगे। पहले दिन उद्द्घाटन सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रहेंगे। इसके बाद के सत्रों के लिए वक्ता एक दिन पहले तय होंगे। दूसरे दिन के सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष रहेंगे। अन्य सत्रों के लिए भी वक्ता अब तक तय है।
रविवार तक सभी सत्रों के वक्ता तय हो जाएंगे। लेकिन यह तय है कि वक्ता के रूप में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, बी. सतीश, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश आएंगे। इसी के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह का भी एक-एक सत्र होगा। भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन का भी एख सत्र संभव है।