नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है। महज 15 साल की उम्र में इस खिलाड़ी ने ऐसे रिकॉर्ड बना दिए हैं, जिन्हें तोड़ना बड़े-बड़े दिग्गजों के लिए भी आसान नहीं होगा।
167 गेंदों में 400 रन, टूटा बड़ा रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में सिर्फ 167 गेंदों में 400 रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही वह एक सीजन में सबसे तेज 400 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर आंद्रे रसेल (IPL 2019, 188 गेंद) का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।
पंजाब किंग्स के खिलाफ दिखा तूफान
पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में वैभव ने सिर्फ 16 गेंदों में 43 रन ठोक दिए। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 5 छक्के लगाए और 268.75 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उनकी इस पारी ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।
ऑरेंज कैप पर मजबूत पकड़
वैभव सूर्यवंशी इस समय IPL 2026 में ऑरेंज कैप होल्डर बने हुए हैं। उन्होंने 9 मैचों में 400 रन बनाकर बाकी बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है।
ऑरेंज कैप रेस (टॉप 5)
वैभव सूर्यवंशी – 400 रन
अभिषेक शर्मा – 380 रन
केएल राहुल – 358 रन
विराट कोहली – 351 रन
हेनरिक क्लासेन – 349 रन
T20 क्रिकेट में भी धमाका
वैभव का प्रदर्शन सिर्फ IPL तक सीमित नहीं है। T20 क्रिकेट में भी उनका बल्ला जमकर आग उगल रहा है। 27 पारियों में 99 छक्के, 511 गेंदों में यह कारनामा, जल्द 100 छक्कों का आंकड़ा छूने की दहलीज पर अगर वह ऐसा करते हैं, तो वह किरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं, जिन्होंने 843 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए थे।
सबसे युवा 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी
वैभव सूर्यवंशी पहले ही इतिहास रच चुके हैं। वह 15 साल 29 दिन की उम्र में T20 में 1000 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन चुके हैं।
पावरप्ले में खतरनाक प्रदर्शन
IPL 2026 में पावरप्ले के दौरान उनका प्रदर्शन बेहद खतरनाक रहा है:
रन: 319
गेंद: 130
स्ट्राइक रेट: 245.4
चौके/छक्के: 29/29
फॉर्म में उतार-चढ़ाव, फिर धमाकेदार वापसी
सीजन की शुरुआत में वैभव ने 52, 31, 39 और 78 रन की पारियां खेलीं। बीच में फॉर्म थोड़ी धीमी हुई, लेकिन फिर उन्होंने 46 और 103 रन की पारियों से जोरदार वापसी की और अब 43 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर फिर टॉप पर पहुंच गए।