भोपाल। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में होने वाली राष्ट्रीय एकता दिवस परेड के लिए मध्यप्रदेश से विशेष मोटरसाइकिल रैली रवाना हुई। जिसे मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का मकसद राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के साथ नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना भी है।
युवाओं को नशे से दूर रखने का प्रयास
इस अभियान में मध्यप्रदेश पुलिस के सात बाइक राइडर्स सहित विभिन्न राज्यों के कुल 146 पुलिसकर्मी हिस्सा ले रहे हैं। सभी राइडर्स भोपाल से गुजरात के एकता नगर के लिए निकले हैं। जो जगहे जगहे पर ‘फाइट अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का प्रयास करेंगे। साथ ही राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जागरूकता का संदेश देंगे।
नशे के खिलाफ कार्रवाई के लिए रोडमैप तैयार
इधर, अभियान और रैली को लेकर डीजीपी ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई के लिए रोडमैप तैयार किया है। ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। मंदसौर, नीमच और रतलाम में ड्रग्स निर्माण लैब पर भी कार्रवाई हुई है। उन्होंने कहा कि सख्त कार्रवाई के साथ स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता जरूरी है, ताकि युवाओं को नशे से बचाया जा सके।
31 अक्टूबर को रैली का होगा समापन
इसके साथ ही राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर में होने वाली परेड के लिए भोपाल से बाइक रैली रवाना हुई हैं। जिसमें 14 राज्यों के 146 पुलिस राइडर्स शामिल हैं।
14 राज्यों की टीमें शामिल
इस राष्ट्रव्यापी रैली में बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्यप्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम और सिक्किम की पुलिस टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमें निर्धारित मार्गों से होते हुए 31 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर पहुंचेंगी। जहां रैली का समापन होगा।