भोपाल। मध्यप्रदेश में मुरासु तूफान के प्रभाव से मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। रात के साथ साथ दिन में भी ठंडक बढ़ने लगी है। तो वही आज पांच जिलों में मौसम विभाग ने आंधी और बारिश की संभावना जताई है। इतना ही नहीं नवंबर के दूसरे हफ्ते से ठिठुरन बढ़ने के भी आसार है।
मध्यप्रदेश में मुरासु तूफान का असर
मौसम विभाग ने आज सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश हो सकती है।
यहां खिलेगी धूप
तो वहीं, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने तथा धूप खिलने का अनुमान है।
2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना
मौसम के इस बदलाव का असर तापमान पर भी दिखाई देगा। आगामी चार दिनों में रात के तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इससे दिन में गर्माहट और रात में ठंड का एहसास बढ़ेगा। मौसम के जानकारों के मुताबिक, नवंबर के दूसरे सप्ताह से प्रदेश में सर्दी का असर और तेज हो सकता है।
मध्यप्रमध्यप्रदेश में मुरासु तूफान का असर
देश में मुरासु तूफान का अस