ISRO Recruitment: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में नौकरी करने का शानदार मौका है. इसरो ने टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल के 97 पदों पर भर्ती निकाली है। 9 नवंबर 2026 तक जारी रहेंगे। उम्मीदवार जो इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो आधिकारिक वेबसाइट apps.shar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन विंडो 9 नवंबर, 2026 को रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी।
किस पद पर कितनी वैकेंसी?
टेक्निकल असिस्टेंट: 14 पद
साइंटिफिक असिस्टेंट: 3 पद
लाइब्रेरी असिस्टेंट 'A': 3 पद
नर्स 'B': 3 पद
टेक्नीशियन: 43 पद
Draughtsman 'B': 1 पद
फायरमैन: 2 पद
हल्का वाहन चालक: 5 पद
भारी वाहन चालक: 7 पद
मल्टी टास्किंग स्टाफ: 16 पद
कौन कर सकता है आवेदन?
अलग-अलग पदों के लिए योग्यता भी अलग मांगी गई है. टेक्निकल असिस्टेंट के पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग ट्रेड में 3 साल का डिप्लोमा मांगा गया है. वहीं साइंटिफिक असिस्टेंट के लिए फिजिक्स, मैथ्स और केमिस्ट्री के साथ बीएससी या फोटोग्राफी/सिनेमेटोग्राफी में डिग्री होनी चाहिए. लाइब्रेरी असिस्टेंट के लिए ग्रेजुएशन और लाइब्रेरी साइंस में मास्टर डिग्री, नर्स के लिए नर्सिंग में तीन साल का डिप्लोमा, Draughtsman के लिए 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई, एमटीएस के लिे 10वीं पास और ड्राइवर के लिए 10वीं पास और लाइसेंस मांगा गया है.
चयन प्रक्रिया:
लिखित परीक्षा / कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), स्किल टेस्ट, शारीरिक मानक / दक्षता परीक्षण (PET/DME) और दस्तावेज सत्यापन। चयन प्रक्रिया पद के अनुसार अलग-अलग होगी, सभी पदों के लिए एक ही चयन प्रक्रिया लागू नहीं होगी।
आयु सीमा:
न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष रखी गई है। ऊपरी उम्र में सरकारी नियमानुसार एससी/एसटी, ओबीसी, एक्स सर्विसमैन, पीडब्ल्यूबीडी आदि को छूट मिलेगी। आयु की गणना 9 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी
- तकनीकी सहायक, वैज्ञानिक सहायक, पुस्तकालय सहायक और नर्स (स्तर 7) : ₹44,900 – ₹1,42,400 (लगभग ₹71,840)
- तकनीशियन और ड्राफ्ट्समैन (स्तर 3) : ₹21,700 – ₹69,100 (लगभग ₹34,720)
- फायरमैन और वाहन चालक (स्तर 2) : ₹19,900 – ₹63,200 (लगभग ₹31,840)
- मल्टी टास्किंग स्टाफ (स्तर 1) : ₹18,000 – ₹56,900 (लगभग ₹28,800)
ऐसे करें आवेदन
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ISRO SDSC SHAR की आधिकारिक वेबसाइट apps.shar.gov.in पर जाएं
- यहां SDSC SHAR/RMT/03/2026 को ध्यान से पढ़ें
- अपनी योग्यता के अनुसार फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेजन अपलोड करें
- ऑनलाइन फीस का भुगतान करें
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें