IDBI Bank JAM Recruitment 2026: बैंक में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी, आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के 1300 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 19 मार्च तक जारी रहेंगे। उम्मीदवार जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो फटाफट आधिकारिक साइट पर विजिट कर अप्लाई करें।
यह भर्ती असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड 1 के 200 पद और जूनियर असिस्टेंट मैनेजर ग्रेट ओ के 1100 पदों पर की जाएगी। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 8 मार्च 2026 से शुरू हो गई है।
योग्यता और आयु सिमा
उम्मीदवारों के पास भारत के मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए । साथ ही कैंडिडेट्स की उम्र 20 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, इंटरव्यू के आधार पर कैंडिडेट्स का चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
जनरल ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए फीस 1050 रुपए और एससी एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए ढाई सौ रुपए रखी गई है।