जबलपुर : जबलपुर के नए कलेक्टर के तोर पर IAS अरुण कुमार विश्वकर्मा ने पदभार ग्रहण कर लिया है। अरुण कुमार 2014 बैच के IAS है। जिन्हे जबलपुर कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के स्थानांतरण के बाद जिम्मा सौपा गया।
नर्मदा के दर्शन कर विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
पदभार ग्रहण करने से पहले अरुण कुमार गौरीघाट पहुंचे। वहां उन्होंने माँ नर्मदा के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और जिलेवासियों की सुख, शांति तथा समृद्धि की प्रार्थना की। माँ नर्मदा का आशीर्वाद लेने के पश्चात वे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और विधिवत अपनी नई जिम्मेदारी संभाली।