अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में नेशनल हाईवे-43 पर गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा भालूमाड़ा थाना क्षेत्र की फुनगा चौकी अंतर्गत ग्राम पाली के पास हुआ। सभी मृतक आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे है। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।
नानी-नाती समेत 3 की मौत
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार तीनों लोग बिजुरी में आयोजित कथा में शामिल होने के बाद अपने गांव बकेली लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुल से करीब 12 से 15 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे घायल की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
अज्ञात वाहन की टक्कर की आशंका
प्रथम दृष्टया किसी अज्ञात वाहन की टक्कर की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।