सीधी : मध्य प्रदेश के सीधी से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी को पेट्रोल डाल के आग के हवाले कर दिया। पति के इस खौफनाक कदम से इलाके में जहां सनसनी फैल गई है। तो वही घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।
सीधी जिले के मड़वास थाना अंतर्गत महखोर की
घटना सीधी जिले के मड़वास थाना अंतर्गत महखोर की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि आरोपी पति पत्नी के मायके से लौटने पर नाराज था। इसी के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
बीच-बचाव करते हुए बुझाई आग
हालाकि इस दौरान परिजनों ने किसी तरह पीड़िता महिला को बचाया और अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आने से महिला का चेहरा छोड़कर शरीर का बड़ा हिस्सा झुलस गया। इतना ही नहीं इस घटना में आरोपी पति का हाथ भी जल गया है।
प्रकरण दर्ज
मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटना को लेकर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के पीछे के कारणों और विवाद की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।