भोपाल : मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया महज 2 दिन में बंद होने जा रहे है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है। वो ऑफिसियल साइट पर विजिट कर 11 अक्टूबर से पहले आवेदन करें। फॉर्म में संशोधन के लिए 12 अक्टूबर तक का समय दिया गया है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हो रही परीक्षा
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने मई 2026 में आदेश दिया था कि 1998 से 2009 के बीच नियुक्त हुए शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करनी होगी। इसके लिए कर्मचारी चयन मंडल ने पहले 21 अगस्त से 4 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। जिसकी अंतिम तारीख बढ़ाकर अब 11 अक्टूबर कर दिया गई है।
इसलिए बढ़ाई गई तारीख
बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया 21 अगस्त से जारी है और अब तक सिर्फ 22 हजार से अधिक शिक्षकों ने ही आवेदन किया है, जबकी प्रदेश के 1.50 लाख सेवारत शिक्षक TET के दायरे में आ रहे हैं, ऐसे में अब तक प्राप्त आवेदनों की संख्या काफी कम है। हालांकि शिक्षक संगठनों की ओर से परीक्षा की अनिवार्यता और प्रक्रिया को लेकर लगातार विरोध किया जा रहा है।
इधर, आवेदन कम होने पर स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों और संकुल प्राचार्यों के माध्यम से शिक्षकों से संपर्क करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों-कर्मचारियों की सूचीवार ड्यूटी तय करने को कहा है, ताकी बाकी बचे हुए शिक्षक भी आवेदन की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरा कर लें।
आवेदन कैसे करें ?
- सबसे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर MP TET 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी भरकर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
- जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
- फॉर्म को ध्यान से जांचकर सबमिट करें।