इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर मौत के घाट उतार दिया। घटना बुधवार देर रात की है। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
लसूडिया थाना क्षेत्र की घटना
बताया जा रहा है कि आरोपी पत्नी के घर छोड़ने से नाराज था। इसी के चलते उसने 60 वर्षीय मां की बेरहमी से पिटाई कर मौत के घाट उतार दिया। घटना इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर-114 इलाके की है।
पत्नी के घर छोड़ने से था नाराज
इधर, पुलिस की पूछताछ में आरोपी बेटे आकाश ने बताया कि सांस और बहू में अक्सर तू तू में में होती थी। इसी के चलते बुधवार को उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई। देर रात घर लौटने पर आरोपी की उसकी मां से कहासुनी हुई, जिसके बाद उसने मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।