Hero Super Splendor 2022: भारत में दोपहिया वाहनों में हीरो कंपनी की स्प्लेंडर बाइक (Splendor bike) बेहद ही लोकप्रिय है। अमूमन गलियों और सड़कों पर हर दूसरी बाइक स्प्लेंडर (Splendor) ही देखने को मिलती है। स्प्लेंडर के नए वैरियंट का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई हैं।
देश की सबसे लोकप्रिय दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकार्प (Hero MotoCorp) ने अपनी 125 सीसी की सुपर स्प्लेंडर बाइक (Super Splendor bike) का नया वैरियंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि हीरो सुपर स्प्लेंडर कैनवास ब्लैक एडिशन 2022 दो ट्रिम में लॉन्च किया है, जिनकी शुरुआती कीमत क्रमश: 77430 रुपये , 81330 रुपये रखी गई है। कंपनी ने कहा कि स्प्लेंडर 2022 में कई नए फीचर होंगे। साथ ही दावा किया कि एक लीटर तेल में बाइक 60 से 68 किलोमीटर की माइलेज देगी।
स्प्लेंडर 2022 के फीचर्स
कंपनी ने सुपर स्प्लेंडर बाइक को 3डी ब्रांडिंग, H-लोगो और खास कैनवस ब्लैक पेंट स्कीम के साथ लॉन्च किया है। नए वैरियंट में सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूलर इंजन, डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक इंटीग्रेटेड यूएसबी चार्जर मिलता है। कंपनी की ओर से कहा गया कि नए वैरियंट की ईंधन दक्षता में 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, इसके बाद अब बाइक अब 60 से 68 किलोमीटर की माइलेज देगी।
स्प्लेंडर देश में सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद मोटरसाइकिल ब्रांड: मालो ले मैसन
हीरो मोटोकॉर्प के स्ट्रैटेजी और ग्लोबल प्रोडक्ट प्लानिंग के प्रमुख मालो ले मैसन ने जानकारी देते हुए बताया कि स्प्लेंडर फैमिली देश में सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद मोटरसाइकिल ब्रांड है। कैनवास ब्लैक एडिशन को सुपर स्प्लेंडर 125 के प्रीमियम पेशकश को बढ़ाने के लिए बनाया गया है, जो एक स्टाइलिश और तकनीकी रूप से एडवांस्ड मॉडल में मॉडर्न डिजाइन जोड़ता है।