रायसेन : मध्यप्रदेश के रायसेन के मंडीदीप में स्थित गेल प्लांट में बीते रात गैस रिसाव होने की वजह से कुछ कर्मचारियों की तबियत खबर होने की खबर सामने आ रही है। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। लीकेज का शिकार होने के चलते कितने लोग बीमार हुए है। अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। वही खबर सामने आने के बाद पूरा प्रशासन की टीम हाई अलर्ट पर है। साथ ही क्षेत्र में यातायात पर रोक लगा दी गई है।
रात करीब 2:30 बजे की घटना
जानकारी के अनुसार रात करीब 2:30 बजे गैस लीक की खबर सामने आई। जिसके बाद कंपनी के अधिकारी के साथ साथ एसडीएम, एसडीओपी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और रिसाव बंद करवाया। हालांकि इसमें काफी समय लगा गया। लेकिन अब गैस लीकेज को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
ट्रैफिक को किया गया डाइवर्ट
बता दें कि गैस पाइपलाइन फटने से गैस का रिसाव हुआ। जिसे समय रहते टेक्निकल टीम ने ठीक कर गैस के लीकेज को बंद किया। साथ ही हादसे के बाद से प्लांट के आसपास सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। साथ ही ट्रैफिक को भी डाइवर्ट कर दिया गया है और मोबाइल फोन का उपयोग न करने की हिदायत भी दे दी गई है।
PNG गैस की सप्लाई होती है
आपको बता दें मंडीदीप में गेल का प्लांट औद्योगिक क्षेत्र के डी सेक्टर में स्थित है। इस प्लांट के पास ही मंडीदीप का सिविल अस्पताल और प्रोक्टर एंड गैंबल कंपनी का बड़ा प्लांट भी है। कंपनी से PNG गैस की सप्लाई होती है।