Surya ka Rashi Parivartan : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते है। इसी कड़ी में 15 मई को सूर्य शुक्र (Shukra) की राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। जो की 3 राशियों के लिए काफी लाभदायक रहेगा। वैसे इस गोचर का प्रभाव न सिर्फ राशियों पर पड़ेगा बल्कि ब्रह्मांड की हर चीज़ पर पड़ेगा। बता दें कि सूर्य को एक राशि से निकलकर दूसरे राशि में प्रवेश करने के लिए 30 दिन का समय लगता है। तो चलिए जानते है इस गोचर का किस राशि पर पड़ेगा क्या प्रभाव। ...
बता दें कि जिनकी कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है वह व्यक्ति जीवन में सफलता के शिखर पर पहुंचता है। हर क्षेत्र में उसे लाभ होता है। सुख और समृद्धि की कभी कमी नहीं होती। सेहत भी दुरुस्त रहती है। आत्मविश्वास भी बना रहता है व्यक्ति ऊर्जावान होता है।
कर्क राशि (Kark Rashi)
कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन अनुकूल रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। कार्य क्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है। कारोबार में भी मुनाफा होगा। निवेश के लिए यह समय शुभ साबित होगा। नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। सेहत को भी फायदा होगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई भी नया कार्य या योजना शुरू करने के लिए यह समय शुभ है।
मेष राशि (Mesh Rashi)
सूर्य का यह गोचर मेष राशि के जातकों को धनवान बनने वाला है। घर और समृद्धि में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आप अपने पैशन को प्रोफेशन बना सकते हैं और इसे अच्छी कमाई कर सकते हैं। सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। छात्रों को भी इस दौरान लाभ होगा। कारोबार में भी फायदा होगा।
सिंह राशि (Singh Rashi)
सूर्य के इस गोचर से सिंह राशि के जातकों की इच्छाएं पूरी करने होगी। धन और संपत्ति में वृद्धि होगी। करियर में भी फायदा होगा। बेरोजगारी दूर होगी। पदोन्नति और वेतन वृद्धि की खबर मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में सहकर्मी और अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे होंगे। आपको मेहनत का फल मिलेगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन भी सुखमय होगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को भी दौरान लाभ होने वाला है।