दीपक जोशी बीजेपी : मध्यप्रदेश की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री दीपक जोशी की घर वापसी हो गई है। दीपक जोशी बीजेपी में शामिल हो गए है। दीपक जोशी को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज ने बीजेपी में शामिल कराया है। दीपक जोशी विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस में शामिल हो गए थे, लेकिन अब उनकी घर वापसी हो गई है।
आपको बता दे कि दीपक जोशी विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान हाटपिपल्या विधानसभा से टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। जिससे नाराज होकर वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कांग्रेस में जाने के बाद कांग्रेस ने उन्हें खातेगांव से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वे चुनाव हार गए। यह भी बता दें की दीपक जोशी तीन बार विधायक रह चुके है। वे साल 2013 में शिवराज सरकार में मंत्री रहे है। दीपक जोशी मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे हैं।