बैतूल - बैतूल के धौल गांव में बड़े खाने के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। उल्टी और तबीयत बिगड़ने की शिकायत के बाद चार महिलाओं और एक बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुजुर्ग की हालत गंभीर होने पर उन्हें ICU में रखा गया है,जबकि चार लोगों की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।
बीती रात घर में बड़े बनाए गए थे
परिजनों के मुताबिक बीती रात घर में बड़े बनाए गए थे। परिवार के एक सदस्य ने बड़ा खाते ही उसका स्वाद कड़वा महसूस किया। इसके बाद जिस तेल में बड़े बनाए गए थे,उसमें कीटनाशक जैसी गंध आने लगी। परिजनों का अनुमान है कि उन्हें तेल में कीटनाशक मिलाकर जहर देने की कोशिश की गई है।
परिजनों ने पुलिस को सौंपा कीटनाशक और तेल का डिब्बा
वही परिजनों ने कीटनाशक की एक बोतल और तेल का डिब्बा पुलिस को सौंपा है। तेल में किसी संदिग्ध पदार्थ की मिलावट हुई। इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
मामले की पड़ताल जारी
हालांकि जहरीला पदार्थ वास्तव में कैसे पहुंचा और मामला हादसा है या साजिश, इसका खुलासा जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल सभी मरीजों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।