इंदौर। मध्य प्रदेश सहित देशभर में आज विजयदशमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसका अद्भुत नजारा आर्थिक राजधानी इंदौर में भी देखने को मिली। जहां शहर के दशहरा मैदान में राम द्वारा 111 फीट के रावण का अंत किया गया। इतना ही नहीं 250 फीट लंबी लंका को भी आग के हवाले किया गया।
राम और रावण के बीच युद्ध का मंचन
कार्यक्रम में पहले राम और रावण के बीच युद्ध का मंचन किया गया। इसके बाद रावण दहन होते ही मैदान में मौजूद लोगों ने उत्साह के साथ विजयादशमी का पर्व मनाया।
रंग-बिरंगी आतिशबाजी से जगमगा उठा आसमान
इस दौरान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा और पूरा मैदान रोशनी से भर गया। आयोजन ने बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश दिया गया।