महिला नक्सली ने खोखली विचारधारा एवं शोषण से तंग आकर किया आत्मसमर्पण
नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र नारायणपुर में महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है. महिला नक्सली ने खोखली विचारधारा एवं शोषण से तंग आकर आत्मसमर्पण किया है. परतापुर एरिया मेढ़की एलओएस पार्टी सदस्या के पद में कार्यरत रही है.
आत्मसमर्पित महिला नक्सली विगत 04 वर्ष से माओवादी संगठन में शामिल थी. इसके साथ ही थाना सोनुपर, छोटेबेठिया, कोयलीबेड़ा क्षेत्र में विभिन्न नक्सली गतिविधियो में शामिल रही है.